बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ क्षेत्र को नया विकास खंड (ब्लॉक) घोषित किए जाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। वर्ष 2015 से लंबित इस मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ क्षेत्र को नया विकास खंड ब्लॉक घोषित किए जाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। वर्ष 2015 से लंबित इस मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अहमदगढ़ में शीघ्र ब्लॉक कार्यालय स्थापित कराने की पुरजोर वकालत की है।
दूरी और आबादी बनी मुख्य आधार
अहमदगढ़ क्षेत्रफल और जनसंख्या के लिहाज से एक बड़ा केंद्र है। वर्तमान में यह क्षेत्र कई अलग-अलग ब्लॉक मुख्यालयों के बीच स्थित है, जिससे ग्रामीणों को भारी असुविधा होती है

ब्लॉक मुख्यालय पहासू यहाँ से लगभग 10 किमी, शिकारपुर और दानपुर 15 किमी, जबकि जहांगीराबाद और अनूपशहर करीब 25 किमी दूर हैं।अधिक दूरी होने के कारण आसपास के ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, अहमदगढ़ आसपास के करीब 100 गांवों का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। यहाँ प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए पहुँचते हैं। ग्रामीणों का तर्क है कि यदि यहाँ ब्लॉक कार्यालय खुलता है, तो एक बड़े ग्रामीण क्षेत्र को सीधे तौर पर राहत मिलेगी।
औपचारिकताएं पूरी, बस आदेश का इंतजार
ज्ञापन में इस बात का विशेष उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2015: से ब्लॉक बनाने की मांग लगातार उठाई जा रही है।वर्ष 2016: में सर्वे कर गांव चिन्हित किए गए थे।वर्ष 2025: तक ब्लॉक का नक्शा तैयार करने और कार्यालय के लिए भूमि आवंटन जैसी सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विधायक ने की मुख्यमंत्री से मांग
अहमदगढ़ निवासी डीके शर्मा ने शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा को पत्र सौंपकर इस मांग को मजबूती से उठाने का अनुरोध किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा रिपोर्ट भेजी जा चुकी है, अतः जनहित में अहमदगढ़ को जल्द से जल्द नया ब्लॉक घोषित किया जाए।
बड़ी खबर: महराजगंज में गैस के लिए ‘जंग’, कतार में खड़ी महिला हुई अचेत! 🚩🚨 बागापार में रात से लाइन में लगी थी चौपरिया गांव की महिला, उमस और भूख ने बिगाड़ी हालत। वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप। उपभोक्ताओं ने व्यवस्था सुधारने की मांग की@DmMaharajganj pic.twitter.com/oi4wmLAKWD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 11, 2026























