गांधीनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 38 मरीजों की हुई जांच

महराजगंज

महराजगंज जनपद के गांधीनगर वॉर्ड नंबर 16 स्थित नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को ‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले’ का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के गांधीनगर वॉर्ड नंबर 16 स्थित नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को ‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले’ का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

38 मरीजों का हुआ उपचार

मेले में कुल 38 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य टीम द्वारा मरीजों के ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई, साथ ही खांसी, जुकाम और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोगों का उपचार किया गया। परीक्षण के उपरांत सभी मरीजों को अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

विशेषज्ञ टीम ने दी सेवाएं

डॉ. नमिता गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की गहन जांच की। इस अवसर पर फार्मासिस्ट हरिकेश बहादुर यादव, स्टाफ नर्स सुमन पाण्डेय, शिल्पा व प्रशांत सिंह, लैब टेक्नीशियन ज्योतिष और हेल्थ एटीएम ऑपरेटर मोनिका गोड सहित पूरी टीम सक्रिय रही। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

वॉर्ड वासियों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसे आयोजनों से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को घर के पास ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और जरूरी दवाएं मिल जाती हैं, जिससे उन्हें जिला अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ते। स्टाफ सपोर्ट के रूप में कन्हैया और चंद्रशेखर ने भी व्यवस्था संभालने में सहयोग किया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.