बलिया: महिला जनसुनवाई में गूंजीं घरेलू हिंसा की शिकायतें; राज्य महिला आयोग की सदस्य ने 15 मामलों का किया निस्तारण

बलिया

बलिया जनपद के महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को डाक बंगला परिसर में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को डाक बंगला परिसर में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों की गंभीरता से सुनवाई की गई।

मौके पर सुनी गईं 15 शिकायतें

जनसुनवाई के दौरान कुल 15 प्रकरण सामने आए। आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने एक-एक मामले को विस्तार से सुना और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

पिपरपाती रघुनाथपुर में सजी महिला चौपाल

जनसुनवाई के साथ-साथ ग्राम पंचायत पिपरपाती रघुनाथपुर में ‘महिला चौपाल’ का भी आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।

इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में शासन और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से एसडीएम बेल्थरारोड तिमराज सिंह,बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह,जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन,जिला अल्पसंख्यक अधिकारी राजन,महिला थाना से मंजू सिंह,सीएमओ प्रतिनिधि मंजू रानी विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम और हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन से अंजली सिंह व निकिता सिंह

सरकार की प्राथमिकताओं पर जोर

अधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह के आयोजनों से न केवल पीड़ितों को न्याय मिलता है, बल्कि ग्रामीण स्तर पर महिलाओं में आत्मविश्वास भी पैदा होता है।

 

Voice Of News 24