बेल्थरा रोड

बलिया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उभांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उभांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने  न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट  के अनुपालन में दबिश देकर कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

कुशल नेतृत्व में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला और क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना उभांव के प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के नेतृत्व में गठित टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान इन वारंटियों को घेराबंदी कर पकड़ा।

इन अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

उप-निरीक्षक मुकेश कुमार, मुख्य आरक्षी प्रेम बहादुर सिंह, आरक्षी अजीत गुप्त और सत्येंद्र पासवान की टीम ने माननीय न्यायालय जे.एम. द्वितीय बलिया द्वारा निर्गत मुकदमा संख्या 2398/2017 (सरकार बनाम उमेश) से संबंधित वारंटियों को उनके घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया

संदीप वर्मा पुत्र सत्यनारायण (वार्ड नं. 7, कस्बा बेल्थरा रोड)

शिवकुमार पुत्र शिवमुनी (बिचला पोखरा, कस्बा बेल्थरा रोड)

अनिकेत उर्फ डी.के. पुत्र स्व. महेन्द्र (वार्ड नं. 2, कस्बा बेल्थरा रोड)

अंशु पुत्र शेषनाथ (वार्ड नं. 2, कस्बा बेल्थरा रोड)

धीरज कुमार पुत्र सुरेन्द्र (वार्ड नं. 2, कस्बा बेल्थरा रोड)

पुलिस टीम ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को वारंट की शर्तों से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी पांचों वारंटियों को न्यायालय बलिया के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है।

 

Voice Of News 24

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *