महराजगंज

महराजगंज जनपद के बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से स्थानीय केरला पब्लिक स्कूल में एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से स्थानीय केरला पब्लिक स्कूल में एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को ‘मॉनिटर’ नियुक्त करते हुए उन्हें बैज लगाकर सम्मानित किया गया।

संस्कार और अनुशासन पर जोर

विद्यालय के प्रबंधक फैज अहमद ने सभी नवनियुक्त मॉनिटरों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि “प्रत्येक बच्चा ऊर्जावान और असीमित क्षमताओं से परिपूर्ण है। बच्चों को अपने परिवार से प्राप्त संस्कारों के आधार पर विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए, ताकि एक आदर्श शैक्षणिक वातावरण का निर्माण हो सके।

इन छात्र-छात्राओं को मिली नई जिम्मेदारी

प्रधानाचार्य रत्नाकर शर्मा की उपस्थिति में सभी कक्षाओं के मॉनिटरों की घोषणा की गई

प्राइमरी विंग: हुमायरा (प्ले-वे), आशुतोष (LKG), वैष्णवी (UKG), परी गौतम (कक्षा-1), अलीना सिद्दीकी (कक्षा-2)।

जूनियर विंग: अपूर्व श्रीवास्तव (कक्षा-3), साबरीन खातून (कक्षा-4), शहनाज खातून (कक्षा-5), सौम्या स्वर्णकार (कक्षा-6), अभय मिश्रा (कक्षा-7) और मोहम्मद फैज़ (कक्षा-8)।

शिक्षिकाओं ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इस अवसर पर शिक्षिका कंचन गुप्ता, सरिता गुप्ता, रंजना श्रीवास्तव, सुलोचना शर्मा, कौशिकी पटेल, दिव्या शर्मा, पूनम गुप्ता, शहनाज खातून एवं उज्ज्वला विश्वकर्मा ने बच्चों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।नवनियुक्त मॉनिटरों ने पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।

 

 

Voice Of News 24

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *