बलिया: जनगणना 2027 का शंखनाद,जिलाधिकारी ने खुद अपनी स्व-गणना कर अभियान का किया शुभारंभ

बलिया

बलिया जनपद में भारत की राष्ट्रीय गणना जनगणना 2027 की दिशा में बलिया जनपद ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में भारत की राष्ट्रीय गणना जनगणना 2027 की दिशा में बलिया जनपद ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। गुरुवार को आपदा विभाग के सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्व-गणना अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने न केवल अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए, बल्कि स्वयं भी ऑनलाइन माध्यम से अपनी स्व-गणना कर जनपदवासियों के सामने उदाहरण पेश किया।

7 से 21 मई तक चलेगा मकानों की गणना का अभियान

जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में 07 मई से 21 मई तक केवल मकानों की स्व-गणना की जाएगी। इस नई व्यवस्था के तहत अब नागरिक स्वयं अपने मकान की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे।

अधिकारियों को निर्देश: जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से अपनी स्व-गणना करने के निर्देश दिए।

प्रेरणा लक्ष्य: प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को कम से कम 10 अन्य नागरिकों को इस अभियान से जोड़ने और उनकी स्व-गणना कराने के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य दिया गया है।

गोपनीय रहेगी जानकारी, दस्तावेज की जरूरत नहीं

जनगणना की संवेदनशीलता और सुरक्षा पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि:

जनगणना के दौरान नागरिकों द्वारा दी गई सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी।

इस प्रक्रिया के लिए किसी भी प्रकार के सरकारी दस्तावेज या पहचान पत्र की आवश्यकता नहीं होगी।

नागरिकों का यह राष्ट्रीय कर्तव्य है कि वे पूछे गए सभी प्रश्नों का पूरी सत्यता के साथ उत्तर दें।

सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र

अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आपदा विभाग परिसर में एक ‘जनगणना 2027 सेल्फी प्वाइंट’ भी बनाया गया, जहाँ जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने फोटो खिंचवाकर लोगों को इस राष्ट्रीय अभियान में शामिल होने का संदेश दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा और पियूष सिंह सहित जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने अपील की है कि डिजिटल माध्यम का उपयोग कर नागरिक इस सुलभ प्रक्रिया का हिस्सा बनें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

 

Voice Of News 24