गुलावठी
बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुलावठी ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी गुलावठी ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुलावठी ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी गुलावठी ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने शिरकत की और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की।
कार्यकर्ता ही भाजपा की असली शक्ति: विधायक
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल अपने कार्यकर्ताओं के दम पर है। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और निष्ठा ही पार्टी की वास्तविक शक्ति है।सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए जुट जाएं।केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
संगठन सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श
बैठक के दौरान आगामी चुनावों और संगठन के विस्तार को लेकर रणनीति तैयार की गई। वक्ताओं ने जोर दिया कि संगठन जितना मजबूत होगा, विकास की योजनाएं उतनी ही प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचेंगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।
प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में क्षेत्र के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद्र शर्मा,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष तनवीर चौहान मंडल अध्यक्ष हरिओम डागर,पूर्व मंडल अध्यक्ष महक सिंह, नरेंद्र तेवतिया और हरेंद्र यादव, सचिन सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर: SSP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस; निरीक्षक और थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल, pic.twitter.com/1DfiDnHuUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 7, 2026






















