बलिया: यूपी-112 के बेड़े में शामिल हुईं 05 नई इनोवा गाड़ियाँ, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा त्वरित सहायता हमारी प्राथमिकता

बलिया

बलिया जनपद में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह ने यूपी-112 की पांच नई इनोवा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह ने यूपी-112 की पांच नई इनोवा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इन आधुनिक वाहनों के शामिल होने से अब संकट की घड़ी में पुलिस और भी तेजी से मौके पर पहुँच सकेगी।

सेवा, सुरक्षा और संवेदना  का मूलमंत्र

वाहनों को रवाना करने के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने मौजूद अधिकारियों और कर्मियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया ही सबसे महत्वपूर्ण है। हमारा लक्ष्य आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराना है। सभी कर्मी ‘सेवा, सुरक्षा और संवेदना’ के मूलमंत्र के साथ कार्य करें और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें।

एसपी ने बेहतर पुलिस-पब्लिक संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया, ताकि जनता का भरोसा पुलिस पर और मजबूत हो सके।

वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति,कार्यक्रम के दौरान जनपद के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से ,संजय वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी (यूपी-112),दिनेश कुमार शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, उस्मान, क्षेत्राधिकारी नगर,अक्षय कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात/यूपी-112 रामवेलास, प्रतिसार निरीक्षक साथ ही यूपी-112 के प्रभारी निरीक्षक निशात जमां खां, परिवहन शाखा के उप-निरीक्षक उमेश सिंह और लालजी सिंह भी उपस्थित रहे।

त्वरित रिस्पांस टाइम में होगा सुधार

इन नए और आधुनिक वाहनों के आने से जनपद के दूर-दराज के क्षेत्रों में भी रिस्पांस टाइम में काफी सुधार होने की उम्मीद है। पुलिस विभाग का मानना है कि नई इनोवा गाड़ियों के जरिए पुलिस बल हर मौसम और दुर्गम रास्तों पर भी समय रहते पहुँच सकेगा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.