सिद्धार्थनगर: कांग्रेस कार्यालय पर मासिक बैठक संपन्न,बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और जनसमस्याओं पर संघर्ष का संकल्प

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में जिला कांग्रेस कार्यालय पर आज बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगरजनपद में जिला कांग्रेस कार्यालय पर आज बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और जनहित के मुद्दों पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।

“कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत”: काजी सुहेल अहमद

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा जनसेवा और जनहित के मुद्दों से जुड़ी रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा:

“संगठन की वास्तविक शक्ति हमारे कार्यकर्ताओं में निहित है। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना होगा। हमारी एकजुटता ही पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेगी।”

जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान

प्रदेश सचिव डॉ. नादिर सलाम और जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ‘अन्नू’ ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष करना ही कांग्रेस की पहचान है।

बूथ स्तर पर टीम तैयार करने की रणनीति

जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह और महासचिव सतीश चंद्र त्रिपाठी ने संगठन विस्तार की योजना साझा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बूथ स्तर पर एक मजबूत और अनुशासित टीम तैयार करना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समर्पण और अनुशासन के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुटने की अपील की।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

बैठक में जिले के कई प्रमुख नेता और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से जिला महासचिव राजन श्रीवास्तव, ऋषिकेश मिश्रा, अश्विनी सिंह सोलंकी,गालिब बिसेन, रियाज़ मनिहार, इश्तियाक चौधरी, डॉ. प्रमोद कुमार,परमहंस मिश्रा, मोहम्मद याकूब, मुकेश चौबे, सौरभ पंछी,आलोक कुमार, राजेश शास्त्री, वैज्ञानिक, अकरम अली, जुबैर खान आदि।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.