जालौन: राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों से दी गई शहीद पुलिसकर्मियों को अंतिम विदाई; उरई पुलिस लाइन में वरिष्ठ अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

उरई

जालौन जनपद से बड़ी खबर हरियाणा के नूंह जनपद में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जालौन पुलिस के चार वीर सपूतों के पार्थिव शरीर बुधवार को जैसे ही उरई पुलिस लाइन पहुंचे, पूरा माहौल गमगीन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जालौन जनपद से बड़ी खबर हरियाणा के नूंह जनपद में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जालौन पुलिस के चार वीर सपूतों के पार्थिव शरीर बुधवार को जैसे ही उरई पुलिस लाइन पहुंचे, पूरा माहौल गमगीन हो गया। अपने साथियों को खोने का गम हर पुलिसकर्मी की आंखों में साफ झलक रहा था। पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत पुलिसकर्मियों को अंतिम सलामी दी गई और उनके बलिदान को नमन किया गया।

शोक में डूबा पुलिस महकमा

मंगलवार को हुए इस भीषण हादसे में जालौन में तैनात दरोगा सत्यभान और मोहित यादव, तथा सिपाही प्रदीप और अशोक सहित कुल पांच लोगों की असमय मृत्यु हो गई थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे जब शहीदों के पार्थिव शरीर पुलिस लाइन लाए गए, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं। साथी जवानों ने अपने वीर साथियों को कंधा दिया और अंतिम विदाई दी।

वरिष्ठ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

शहीदों को नमन करने के लिए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। डीजी आलोक सिंह, झांसी रेंज के आईजी आकाश कुलहरी, जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

पैतृक गांवों के लिए रवाना हुए पार्थिव शरीर

पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान और गारद की सलामी के बाद, सभी पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीरों को उनके पैतृक निवास के लिए रवाना कर दिया गया। वहां पूरे विधि-विधान और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घड़ी में पूरा जनपद और पुलिस विभाग इन शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा नजर आया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.