औरैया
औरैया जनपद के बिधूना में अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती आगामी 9 मई शनिवार को बिधूना के रामलीला मैदान में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बिधूना में अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती आगामी 9 मई शनिवार को बिधूना के रामलीला मैदान में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आयोजन समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
पूर्व सैनिकों और छात्रों का होगा सम्मान
इटावा-औरैया जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर ठाकुर अभय सिंह सेंगर ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराणा प्रताप की जयंती का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार समारोह को और भी गरिमामय बनाया जाएगा। इस अवसर पर देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों और क्षेत्र के प्रतिभावान छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
शाम को निकलेगी भव्य यात्रा
जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह के उपरांत शाम पांच बजे एक विशाल शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
क्षेत्रीय जनता से अपील
ठाकुर अभय सिंह सेंगर ने क्षेत्रीय जनता, युवाओं और समाजसेवियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रामलीला मैदान पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्श और उनका राष्ट्रप्रेम आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जिसे आत्मसात करने की आवश्यकता है।
महराजगंज: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को दी गई भावभीनी विदाई,अधिकारियों ने कहा संवेदनशील और ऊर्जावान प्रशासक के रूप में याद किए जाएंगे साहबhttps://t.co/VlCpDOL9z5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 5, 2026






















