बुलंदशहर: सालवानपुर कांड में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, घटना के 11 दिन बाद भी 4 आरोपी फरार, एसएसपी ने घोषित किया इनाम

अहमदगढ़

बुलंदशहर अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के सालवानपुर गांव में एक युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के सालवानपुर गांव में एक युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। वारदात के 11 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक केवल मुख्य आरोपी को ही पकड़ पाई है, जबकि मामले में नामजद चार अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। न्याय की उम्मीद में पीड़ित परिजन अब मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।

फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से जनपद के आला अधिकारी भी सख्त रुख अपना रहे हैं। एसएसपी ने फरार चल रहे चारों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इनके खिलाफ कोर्ट से गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी हो चुके हैं, लेकिन अहमदगढ़ थाना पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि अहमदगढ़ थाना प्रभारी घटना को लेकर गंभीर नहीं हैं। आरोप है कि वह मामले की प्रगति के संबंध में संतोषजनक जवाब देने के बजाय अनभिज्ञता जताते हैं। पुलिस की इस ढुलमुल कार्यप्रणाली के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पीड़ित परिवार दहशत में जी रहा है।

परिजन लगा रहे न्याय की गुहार

अपनी बेटी के लिए न्याय मांग रहे परिजनों ने मुख्यमंत्री, डीआईजी और एसएसपी से मुलाकात कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों को जेल नहीं भेजा जाता, उन्हें न्याय नहीं मिलेगा। पुलिस की इस विफलता से जनपद के उच्च अधिकारियों की भी किरकिरी हो रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.