महराजगंज: नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संभाली जिले की कमान, बोले जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारना पहली प्राथमिकता

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को कोषागार पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को कोषागार पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में उन्होंने जनपद के आला अधिकारियों के साथ परिचय बैठक की और अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए जिले के विकास के लिए ‘एक्शन प्लान साझा किया।

विकास और जनसुनवाई पर रहेगा विशेष फोकस

नवागत जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार की जनोन्मुखी योजनाओं की ‘डिलीवरी’ सीधे पात्र व्यक्ति तक होनी चाहिए। उन्होंने जनसुनवाई को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर दिखना चाहिए। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण को अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल किया है।

नवाचार और शहरी विकास के लिए विजन

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया

लखपति दीदी योजना: एनआरएलएम के तहत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

नगर विकास और स्वच्छता: उन्होंने महराजगंज को नगर विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण को जन-आंदोलन बनाने की बात कही।

जल संचय: जल संरक्षण के लिए जन-भागीदारी सुनिश्चित करने और इसे एक व्यापक अभियान के रूप में चलाने का आह्वान किया।

स्मार्ट मीटर: बिजली विभाग के स्मार्ट मीटरों को लेकर जनता के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करने और उनकी आपत्तियों के त्वरित समाधान पर बल दिया।

अधिकारियों को दी नसीहत

जिलाधिकारी ने कहा कि महराजगंज जनपद को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी विभागों को टीम भावना के साथ काम करना होगा। उन्होंने ‘स्वगणना’ की प्रक्रिया को प्रभावी तरीके से संपादित करने का भी लक्ष्य निर्धारित किया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.