अनूपशहर : सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ, युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने का दिया गया खास संदेश

अनूपशहर (बुलंदशहर)

जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर में सुंदरकांड के पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें समाजिक विचारों के साथ-साथ युवाओं को बुरी आदतों से बचने का संदेश दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र अंतर्गत निकटवर्ती जहांगीराबाद में नागा अखाड़े के मंदिर पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। यह आयोजन रिटायर्ड मेजर वीरपाल शर्मा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी और विशाल कोशिक बजरंग दल के सौजन्य किया गया।

इस अवसर पर पंडित दयाराम मिश्रा द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया और साध्वी शिव शक्ति गिरी ने उपस्थित धर्म प्रेमियों को प्रवचन दिए। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशा मुक्त करने के बारे में युवाओं को जागृत किया और युवाओं को धर्म के प्रति आस्था रखने के लिए खास संदेश दिया। इस अवसर पर सैकड़ो धर्म प्रेमियों ने भाग लिया और सुंदरकांड पाठ में वर्णित विचारों को अंतर्मन से अनुभव किया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.