इंडो-नेपाल बॉर्डर: ठूठीबारी पुलिस और SSB का ‘यक्ष’ प्रहार, 450 शीशी नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार, यक्ष ऐप ने खोला हिस्ट्रीशीटर का राज

ठूठीबारी

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो तस्करों को भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब के साथ दबोच लिया। खास बात यह रही कि पुलिस द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ‘यक्ष ऐप’ (Yaksha App) के चमत्कारिक नतीजों से एक आरोपी की पहचान हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई।

चेकिंग के दौरान धरे गए तस्कर

मंगलवार शाम थानाध्यक्ष ठूठीबारी अमित सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रमेश पुरी और एसएसबी 22वीं बटालियन के सहायक उपनिरीक्षक संजय घोष की संयुक्त टीम सीमा पर सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने दो संदिग्धों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 3 बोरों और 4 गत्तों में छिपाकर रखी गई 450 शीशी अवैध नेपाली शराब (किसमिस सौंफ ब्रांड) और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक साइकिल बरामद हुई।

 

पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस ने जब ‘यक्ष ऐप’ का सहारा लिया, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ऐप के माध्यम से सत्यापन करने पर पता चला कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक, गोविन्द रौनियार, थाना ठूठीबारी का एचएस नंबर 15B (हिस्ट्रीशीटर) है। यक्ष ऐप के इस प्रभावी उपयोग ने अपराधियों के नेटवर्क को उजागर करने में पुलिस की बड़ी मदद की।

बिन्दु हरिजन (28 वर्ष): पुत्र चन्नर, निवासी गणेशपुर, थाना भुजहवा, जिला नवलपरासी (नेपाल)।

गोविन्द रौनियार (36 वर्ष): पुत्र विश्वनाथ रौनियार, निवासी गड़ौरा बाजार, थाना ठूठीबारी, महराजगंज। (थाना ठूठीबारी का हिस्ट्रीशीटर)

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना ठूठीबारी में मु0अ0सं0 61/2026 के तहत धारा 60/63 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

 

Voice Of News  24