महराजगंज: कोल्हुई कस्बे में विक्षिप्त महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा,आधे घंटे तक थमा रहा गोरखपुर-सोनौली हाईवे, गाड़ियों पर चढ़कर किया हंगामा

कोल्हुई

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। महिला के इस बर्ताव के कारण गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-24) पर यातायात करीब आधे घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

कभी बस के आगे खड़ी हुई, तो कभी बोलेरो पर चढ़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला का व्यवहार काफी विचित्र था। वह अचानक दौड़कर कभी सड़क पर चल रही रोडवेज बस के आगे खड़ी हो जाती, तो कभी वहां से गुजर रही बोलेरो गाड़ी की छत पर चढ़कर शोर मचाने लगती। इस दौरान महिला राहगीरों पर बेवजह मारपीट का आरोप भी लगा रही थी। हंगामे को देखने के लिए चौराहे पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग महिला की मदद करने या उसे हटाने के बजाय अपने मोबाइल से वीडियो बनाने में मशगूल दिखे।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

सूचना मिलते ही कोल्हुई थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक महिला को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस महिला को सड़क से हटाकर थाने ले आई, जिसके बाद हाईवे पर आवागमन दोबारा सुचारू हो सका। पुलिस की शुरुआती जांच में महिला की पहचान पड़ोसी थाना क्षेत्र पुरंदरपुर की निवासी के रूप में हुई है।

परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष कोल्हुई ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है। उसे सुरक्षा के मद्देनजर थाने लाया गया है और उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.