औरैया
औरैया जनपद के दिबियापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक प्रदीप यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के दिबियापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक प्रदीप यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता मौजूदा शासन से पूरी तरह परेशान हो चुकी है और आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विधायक प्रदीप यादव ने क्षेत्र में अपनी बात रखते हुए कहा कि आज जनता पर महंगाई का भारी बोझ पड़ गया है, जिससे हर वर्ग त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र में आम जनता की शिकायतों का कोई समाधान नहीं हो रहा है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर हो रही बिजली कटौती ने आम नागरिकों और किसानों की कमर तोड़कर रख दी है।
सपा शासनकाल की उपलब्धियों को याद दिलाते हुए विधायक ने कहा, “जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश का नेतृत्व कर रहे थे, तब समाज के हर वर्ग को न्याय मिलता था। हमारी सरकार में समय से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाती थी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह मजबूत थी और कहीं भी किसी के साथ कोई जुल्म नहीं होता था।”
मौजूदा व्यवस्था पर तंज कसते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि आज स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि भगवान राम के चढ़ावे तक में चोरी की खबरें आ रही हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार कैसा काम कर रही है और सूबे की कानून-व्यवस्था का क्या हाल है। उन्होंने पूरे भरोसे के साथ कहा कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और 2027 में सपा की ऐतिहासिक वापसी तय है।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026












