बिधूना: पब्लिक इंटर कॉलेज, थाना और सीएचसी में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, भारी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास

औरैया

औरैया 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर रविवार को समूचे औरैया जिले सहित बिधूना तहसील क्षेत्र में योग दिवस अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर रविवार को समूचे औरैया जिले सहित बिधूना तहसील क्षेत्र में योग दिवस अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न संस्थानों में सामूहिक योगाभ्यास के जरिए लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए स्वास्थ्य का संदेश दिया गया।

बिधूना पब्लिक इंटर कॉलेज

नगर के प्रतिष्ठित बिधूना पब्लिक इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व जिला पंचायत सदस्य, प्रखर नेत्री एवं कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती मंजू सिंह सेंगर की गरिमामयी अगुवाई में संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय स्टाफ और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।

थाना बिधूना परिसर

थाना बिधूना परिसर में भी योग दिवस पूरी ऊर्जा के साथ मनाया गया। थाना प्रभारी वीनेश कुमार जादौन के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास और प्राणायाम किया। इस मौके पर पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन जीने के लिए दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने की बात कही गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना

चिकित्सा क्षेत्र में भी योग दिवस को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वी.पी. शाक्य की अगुवाई में योग सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें चिकित्सा अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ और मरीजों के तीमारदारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विभिन्न आयोजनों में उपस्थित वक्ताओं और प्रबुद्ध जनों ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए एक स्वर में कहा कि मानव शरीर और मानसिक शांति के लिए योग बेहद जरूरी है। नियमित योगाभ्यास से न केवल बीमारियां दूर रहती हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सभी कार्यक्रमों में स्थानीय जनमानस की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.