महराजगंज: 22वीं वाहिनी एसएसबी ने उत्साह और गरिमा के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जवानों व परिवारों ने किया योगाभ्यास

महराजगंज

महराजगंज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के विशेष अवसर पर रविवार को 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज के वाहिनी मुख्यालय परिसर सहित वाहिनी की सभी समवायों (कंपनियों) में योग दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह, उमंग और गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के विशेष अवसर पर रविवार को 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज के वाहिनी मुख्यालय परिसर सहित वाहिनी की सभी समवायों (कंपनियों) में योग दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह, उमंग और गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया।

इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 22वीं वाहिनी स.सी.बल के द्वितीय कमान अधिकारी व कार्यवाहक कमांडेंट नरेश कुमार जांगिड़ के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस खास मौके पर वाहिनी के उच्च अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, जांबाज जवानों और संदीक्षा परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण योगासनों, प्राणायाम और ध्यान (मेडिटेशन) का सघन अभ्यास किया। इस सफल आयोजन के माध्यम से बल के सभी कार्मिकों और उनके परिवारजनों को एक बेहतर व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, अपने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने तथा दैनिक दिनचर्या में योग को अनिवार्य रूप से शामिल करने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने योग के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि योग हमारी गौरवशाली भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर है, जो हर मनुष्य को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित जीवन जीने की सबसे प्रभावी पद्धति है।

मुख्यालय के साथ-साथ भारत-नेपाल सीमा पर तैनात वाहिनी की सभी अग्रिम समवायों में भी यह कार्यक्रम पूरी ऊर्जा के साथ आयोजित हुआ, जहां सीमा सुरक्षा में तैनात जवानों ने बढ़-चढ़कर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के शानदार समापन पर देश सेवा के साथ-साथ योग साधना में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए सभी जवानों और प्रतिभागियों के सामूहिक सहयोग की जमकर सराहना की गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.