बुलंदशहर : बड़े भाई ने खुद के पैर में मारी गोली, मामले में उलझता देख छोटे भाई ने जो किया,जान कर आप भी हो जायेंगे हैरान!

बुलंदशहर

बुलंदशहर में प्राॅपर्टी को लेकर भाई-भाई में छिड़ा संघर्ष, छोटे भाई के खिलाफ बड़े भाई ने रची साजिश, खुद के पैर में गोली मारी, छोटे भाई ने खोला राज। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत धराव चौकी के गांव धरारी में दो भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर एक ऐसा विवाद छिड़ा, जो भाई-भाई के रिश्तों को झकझोर देने वाला है।‌ लंबे समय से चल रहे प्राॅपर्टी विवाद के दौरान मिथुन सोलंकी पुत्र धर्म सिंह सोलंकी ने इसलिए अपने पैर में गोली मार लिया, जिससे वह छोटे भाई पर इल्ज़ाम लगाकर छोटे भाई को बुरी तरह से फंसा सके। लेकिन छोटा भाई, उससे भी बड़ा खिलाड़ी निकला। बड़े भाई द्वारा, छोटे भाई को फंसाने के खिलाफ रचे जा रहे साजिश को नेस्तनाबूद कर दिया और पूरा घटनाक्रम का वीडियो बनाकर छोटे भाई ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में बड़े भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और कार्रवाई में जुट गई।

ऐसा माना जाता है कि छोटा भाई, बड़े भाई और परिवार के लिए सबसे प्यारा होता है। लेकिन बड़े भाई ने जो कुछ भी किया,वो रिश्तों और भाई-भाई के बीच तालमेल के प्राचीन कहावतों को थुकरा देने वाला है। कहते हैं कि “एकता में शक्ति होती है”, लेकिन जब वही शक्ति मामूली विवादों में रिश्तों के हकीकत को भूल जाए तो कलेजा सहम उठता है।
एक तरफ लोग भाईयों के आपसी प्रेम की मिसालें कायम करते हैं, वहीं दूसरी तरफ बड़े भाई द्वारा छोटे भाई को फंसाने जैसे आश्चर्यजनक करतूतों की वजह से उक्त मिसालें केवल किताबी कहानियां बनकर ही रह जातीं हैं।

Voice Of News 24