बलिया: सनातन का अपमान करने वालों को मिला मुंहतोड़ जवाब; चुनाव नतीजों पर रौशन सिंह ने कहा, यह अधर्म पर धर्म की जीत

बलिया

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद देशभर में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद देशभर में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी क्रम में सनातन धर्म व गौ रक्षा के प्रदेश प्रचारक और उमा ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन रौशन सिंह ‘चंदन’ ने इन नतीजों को ‘सनातन धर्म’ की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने भगवान के आशीर्वाद से अपमान करने वालों को करारा जवाब दिया है।

अधर्म पर धर्म की हुई जीत

रौशन सिंह ‘चंदन’ ने चुनाव परिणामों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत है। उन्होंने कहा

जब-जब किसी ने सनातन धर्म का अपमान किया है, उसे जनता ने शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। भारत सनातनियों का देश है और यहां सनातन का विरोध करने वाले लंबे समय तक शासन नहीं कर सकते।

विपक्षी नेताओं के बयानों पर साधा निशाना

अपने संबोधन में रौशन सिंह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिजनों, शरद पवार गुट के नेताओं और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं द्वारा पूर्व में दिए गए बयानों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने सनातन धर्म के खिलाफ जो टिप्पणियां की थीं, जनता ने उन्हें वोट की चोट से नकार दिया है।

भ्रष्टाचारियों और दुराचारियों की हार

रौशन सिंह ने आगे कहा कि आज पूरे भारत के लगभग 90 प्रतिशत भू-भाग पर सनातन धर्म के अनुयायियों का शासन है और आने वाले दिनों में शेष स्थानों पर भी सनातन का झंडा लहराएगा। उन्होंने दावा किया कि जो लोग जाति और धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति करते थे, वे अब खुद अपनी गाड़ियों और कार्यालयों पर सनातन का झंडा लगाने को मजबूर होंगे।

विपक्ष को नसीहत

उन्होंने विपक्षी दलों को नसीहत देते हुए कहा कि अभी भी समय है कि वे सनातन धर्म का सम्मान करना सीखें, अन्यथा आने वाले समय में उनका अस्तित्व बचाना मुश्किल हो जाएगा। यह जीत स्पष्ट रूप से उन लोगों की हार है जो भ्रष्टाचार और दुराचार की राजनीति में संलिप्त रहे हैं।

 

Voice Of News 24