महराजगंज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद महराजगंज के भ्रमण पर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री सिसवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रेम सागर पटेल के पैतृक आवास ग्राम पंचायत पिपरा बाबू पहुँचे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद महराजगंज के भ्रमण पर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री सिसवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रेम सागर पटेल के पैतृक आवास ग्राम पंचायत पिपरा बाबू पहुँचे। मुख्यमंत्री ने विधायक की दिवंगत धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती विंद्रावती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
वृंदावन में हुआ था आकस्मिक निधन
विदित हो कि सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की पत्नी श्रीमती विंद्रावती देवी का निधन बीते 23 अप्रैल 2026 को वृंदावन में हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण हो गया था। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय त्रिमुहानी घाट पर संपन्न हुआ था। आज मुख्यमंत्री ने स्वयं विधायक के आवास पहुँचकर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक, परिवार को दी सांत्वना
निर्धारित कार्यक्रम के तहत सायंकाल पिपरा बाबू पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक प्रेम सागर पटेल से मुलाकात की और घटना के विषय में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरी सरकार और संगठन परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
दिग्गज जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री के साथ जनपद के अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं.
ज्ञानेंद्र सिंह (विधायक, पनियरा),जयमंगल कन्नौजिया (विधायक, सदर),ऋषि त्रिपाठी (विधायक, नौतनवा)
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेम सागर पटेल के पुत्र धर्मवीर पटेल, कर्मवीर पटेल, धीरज पटेल तथा पुत्रवधुएं रुचि पटेल, ज्योति पटेल, अनुराधा पटेल सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। घर के सदस्यों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें धैर्य रखने की प्रेरणा दी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक भी भारी संख्या में मौजूद रहे, सभी की आँखें नम दिखीं।
अम्बेडकरनगर नरसंहार का खौफनाक सच: कातिल आमिर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, मां बेगुनाह थी, संपत्ति और सनक के लिए बुझा दिए 5 चिरागhttps://t.co/2OwgC7WO3F
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 4, 2026






















