महराजगंज: मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहाना,भीषण गर्मी से मिली राहत, खेती-किसानी के लिए ‘हरी झंडी’ मिलने से खिले किसानों के चेहरे

महराजगंज

उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपद महराजगंज में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए आज की सुबह राहत की खबर लेकर आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपद महराजगंज में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए आज की सुबह राहत की खबर लेकर आई। जनपद में अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है। जहां एक ओर आम जनमानस को गर्मी से निजात मिली है, वहीं दूसरी ओर यह बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है।

भीषण गर्मी और उमस का हुआ अंत

बीते एक हफ्ते से महराजगंज का पारा लगातार चढ़ रहा था, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त था। आज अचानक आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से न केवल वातावरण में ठंडक घुली है, बल्कि धूल और प्रदूषण से भी राहत मिली है।

 


Voice Of News 24