सिद्धार्थनगर: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता कन्हैया पासवान, संदीप यादव की मौत पर जताया शोक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन कोतवाली क्षेत्र के धरनिहवा गांव टोला कोल्हूआ में भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक मारपीट में घायल युवक संदीप यादव की मृत्यु के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन कोतवाली क्षेत्र के धरनिहवा गांव टोला कोल्हूआ में भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक मारपीट में घायल युवक संदीप यादव की मृत्यु के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुखद घड़ी में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने पीड़ित परिवार के घर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

न्याय का दिलाया भरोसा

कन्हैया पासवान ने मृतक के पिता शिवमूरत यादव से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा नेता ने मौके से ही संबंधित उच्चाधिकारियों से वार्ता की और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

परिजनों से बातचीत के दौरान कन्हैया पासवान ने कहा, “उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। अपराधी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, वह कानून की गिरफ्त से बच नहीं पाएगा। प्रशासन जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजेगा।”

ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष (लोटन) दृग नारायण सिंह, भाजपा नेता संतोष पासवान, निशांत पाण्डेय, कृष्ण दत्त त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, गुड्डू यादव, हेमंत सिंह, सोनू, महेश वर्मा और दिलीप सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे। परिवार ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

Voice Of News 24