सिद्धार्थनगर: 350 सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, 3217 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व मुख्य सेविकाओं को दिए गए स्मार्टफोन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर सभागार में एक भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर सभागार में एक भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र और मुख्य सेविकाओं व कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए।

कुपोषण मुक्त प्रदेश का संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने का अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां धूप और विपरीत परिस्थितियों में कड़ी मेहनत करती हैं। सरकार उन्हें हाईटेक बनाने के लिए स्मार्टफोन दे रही है ताकि डेटा फीडिंग और निगरानी का कार्य और भी सुगम हो सके।

महिला सशक्तिकरण पर जोर

बांसी विधायक जय प्रताप सिंह और शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। स्मार्टफोन मिलने से आंगनबाड़ी के कार्यों में पारदर्शिता आएगी। वहीं, डुमरियागंज विधायक श्रीमती सैय्यदा खातून ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल रही हैं और अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रही हैं।

वितरण का विवरण

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जनपद में:

350 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

3140 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए।

77 मुख्य सेविकाओं को भी स्मार्टफोन सौंपे गए।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने नवनियुक्त सहायिकाओं से बच्चों के जीवन स्तर को सुधारने और पुष्टाहार का लाभ पात्रों तक पहुँचाने की अपील की।

अधिकारियों की मौजूदगी

मुख्य विकास अधिकारी CDO बलराम सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीडीओ राजमणि वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव सहित समस्त सीडीपीओ और भारी संख्या में आंगनबाड़ी कर्मी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.