सिद्धार्थनगर: डीएम शिवशरणप्पा जीएन का बड़ा एक्शन,तीन नायब तहसीलदारों के तबादले, राजस्व व्यवस्था में कसावट की तैयारी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जिले की राजस्व व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से तीन नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जिले की राजस्व व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से तीन नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। डीएम के इस कड़े रुख से राजस्व विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई है।

इन अधिकारियों की बदली गई जिम्मेदारी

जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, तत्काल प्रभाव से तीन नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है:

माधुर्य यादव: बांसी तहसील से हटाकर सीलिंग कार्यालय में नई तैनाती दी गई है।

विष्णु प्रसाद सिंह: डुमरियागंज तहसील से हटाकर इटवा तहसील भेजा गया है।

राघवेन्द्र कुमार पांडेय: इटवा तहसील से हटाकर डुमरियागंज तहसील स्थानांतरित किया गया है।

वसूली विवाद और प्रशासनिक कसावट के कयास

सूत्रों के अनुसार, बांसी तहसील के खेसरहा क्षेत्र में हाल ही में चर्चा में आए एक कथित वसूली प्रकरण के बाद इन तबादलों को काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि प्रशासन इसे सामान्य प्रक्रिया बता रहा है, लेकिन गलियारों में चर्चा है कि राजस्व विभाग की छवि सुधारने और शिकायतों पर अंकुश लगाने के लिए डीएम ने यह सख्त कदम उठाया है।

लापरवाही पर सख्त रुख

जिलाधिकारी ने साफ संकेत दिया है कि तहसीलों में लंबित राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी लानी होगी। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य तहसीलों में कार्यों का पुनर्संतुलन करना और आम जनता के लंबित वादों का त्वरित निस्तारण करना है। इस फैसले के बाद अब राजस्व विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच जवाबदेही को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.