सिद्धार्थनगर:ईंट भट्टों पर पहुँचा अस्पताल खुनियांव में श्रमिक आरोग्य मेले का आयोजन, सैकड़ों मजदूरों की हुई स्वास्थ्य जांच

खुनियांव

सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के अंतर्गत आज गुरुवार को श्रमिक आरोग्य मेले का शानदार आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के अंतर्गत आज गुरुवार को श्रमिक आरोग्य मेले का शानदार आयोजन किया गया। बल्लीजोत उर्फ लक्ष्मनपुर, नेनगर और कुंगाई स्थित ईंट भट्टों पर आयोजित इस मेले का मुख्य उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले श्रमिकों के द्वार तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना और उनका संरक्षण करना था।

कार्यस्थल पर मिलीं जांच और उपचार की सुविधाएं

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ईंट भट्टों पर जाकर श्रमिकों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। मेले के दौरान ब्लड प्रेशर , शुगर और हीमोग्लोबिन जैसी आवश्यक जांचें मौके पर ही की गईं। चिकित्सकों ने श्रमिकों को टीबी, मलेरिया, डेंगू और बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही, उन्हें कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाए रखने और नशामुक्त रहकर पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।

गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर विशेष ध्यान

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेले में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच और बच्चों के लिए नियमित टीकाकरण की विशेष व्यवस्था की गई थी। स्वास्थ्य कर्मियों ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना और जननी सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और पात्र श्रमिकों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पुलस्त्य यादव, बीपीएम अरविंद त्रिपाठी और बीसीपीएम महेंद्र कुमार ने बताया कि श्रमिकों के स्वास्थ्य के प्रति विभाग पूरी तरह गंभीर है। वहीं, जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक मान बहादुर, डीईआईसी मैनेजर आनंद प्रकाश और मनोविशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिंदुरी और मेले का निरीक्षण कर सेवाओं की गुणवत्ता परखी और आवश्यक निर्देश दिए।

श्रमिकों और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कार्यस्थल पर ही जांच और दवा मिलने से उनके समय और पैसे दोनों की बचत हुई है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.