बलरामपुर: बहुभोज में खूनी संघर्ष, युवक की मौत के मामले में 14 आरोपी गिरफ्तार; लोहे का पल्टा और लाठी-डंडे बरामद

तुलसीपुर

बलरामपुर जनपद के थाना तुलसीपुर अंतर्गत ग्राम चमरबोझिया में एक वैवाहिक समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के थाना तुलसीपुर अंतर्गत ग्राम चमरबोझिया में एक वैवाहिक समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब नाच-गाने के दौरान हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। इस संघर्ष में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर घटना में शामिल 14 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नाच-गाने के दौरान हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, वादी मोहित पुत्र राजकिशोर का भाई कमलेस 27 वर्ष पूर्व प्रधान नन्हेलाल के भतीजे के बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विपक्षीगणों ने कमलेश पर लोहे के पल्टे और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कमलेश की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई।

पुलिस की बड़ी घेराबंदी, 14 धरे गए

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। बुधवार 29 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह की टीम ने मध्यनगरी रोड पर नन्हेलाल की आटा चक्की के पास घेराबंदी कर 14 आरोपियों को धर दबोचा।

हथियार और आला कत्ल बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पल्टा, लाठी-डंडे और टूटा हुआ आला कत्ल बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 15 नामजद और 5 अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0सं0 52/2026 के तहत धारा 191(3), 115(2), 105, 3(5) बीएनएस (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

पकड़े गए आरोपियों में मुख्य रूप से प्रवेश कुमार, धर्मेंद्र बहादुर, अमरेंद्र, सुरेंद्र कुमार, रंजीत, राजेंद्र, हरीराम, रामकिशोर पाठक, कौशल किशोर, नन्हेलाल, रामकिशुन, मुकेश, वीरेंद्र और मुन्नालाल शामिल हैं। पुलिस अब शेष फरार अभियुक्तों की तलाश में दबिश दे रही है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.