सिद्धार्थनगर: ग्राम प्रधानों ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार, मुख्यमंत्री को भेजा 6 सूत्रीय मांग पत्र

जोगिया

सिद्धार्थनगर जनपद नव राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले आज बुधवार को जोगिया ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद नव राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले आज बुधवार को जोगिया ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र और ब्लॉक अध्यक्ष प्रभुदयाल यादव के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी लंबित मांगों और प्रशासनिक चुनौतियों को लेकर चर्चा की। बैठक के अंत में सहायक विकास अधिकारी (ADO) प्रदीप सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।

कार्यकाल विस्तार और मानदेय वृद्धि मुख्य मुद्दा

ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। संगठन ने मांग की है कि यदि चुनाव में देरी होती है, तो निर्वाचन होने तक ग्राम प्रधानों को ही ‘प्रशासक’ नियुक्त किया जाए या उनके कार्यकाल का विस्तार किया जाए। इसके साथ ही, प्रधानों ने वर्तमान मानदेय को बढ़ाकर कम से कम ₹15,000 प्रति माह करने की पुरजोर मांग की है।

ज्ञापन में शामिल प्रमुख 6 मांगें

कार्यकाल विस्तार: चुनाव तक प्रधानों को ही प्रशासक की शक्तियां दी जाएं।

मानदेय वृद्धि: प्रतिमाह ₹15,000 मानदेय और समय से भुगतान सुनिश्चित हो।

मनरेगा भुगतान: पिछले 3 वर्षों से लंबित पक्के कार्यों (Material Component) का भुगतान तत्काल जारी हो।

बिना जांच कार्रवाई पर रोक: चुनावी रंजिश में होने वाली शिकायतों पर बिना प्रारंभिक जांच के खाता सीज न किया जाए।

सुरक्षा और सहयोग: विकास कार्यों के दौरान प्रधानों को प्रशासनिक सुरक्षा दी जाए।

वित्त योजना: राज्य एवं केंद्रीय वित्त योजना के अंतर्गत रुके हुए भुगतानों को जल्द निपटाया जाए।

जमीनी स्तर पर काम करना चुनौतीपूर्ण

जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र ने कहा कि ग्राम प्रधान ग्रामीण विकास की मुख्य कड़ी हैं, लेकिन संसाधनों और सुरक्षा के अभाव में कार्य करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया, तो संगठन भविष्य में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री नीरज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, ग्राम प्रतिनिधि डॉ. रमेश यादव, मनमोहन निषाद, मनीष मिश्रा, मोहम्मद महमूद, पिंटू सिंह, अब्दुल कयूम, राम किशुन, सुगीम यादव और नितेश सिंह सहित भारी संख्या में ग्राम प्रधान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.