स्पोर्ट्स डेस्क
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मुकाबले में आज क्रिकेट प्रेमियों को एक हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिलेगा। शाम 7:30 बजे मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना इन-फॉर्म सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मुकाबले में आज क्रिकेट प्रेमियों को एक हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिलेगा। शाम 7:30 बजे मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना इन-फॉर्म सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। मुंबई के लिए यह मुकाबला साख बचाने जैसा है, जबकि हैदराबाद अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
मुंबई के लिए करो या मरो की स्थिति
सीजन 2026 में मुंबई इंडियंस की राह काफी कठिन रही है। अब तक खेले गए 7 मैचों में से टीम को 5 में शिकस्त झेलनी पड़ी है, जिसके चलते वह पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर संघर्ष कर रही है। हालांकि, फैंस के लिए बड़ी खबर यह है कि इस मैच में रोहित शर्मा की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है, जिससे टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
शानदार फॉर्म में है ऑरेंज आर्मी
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद इस समय सातवें आसमान पर है। लगातार पिछले 4 मैचों में जीत दर्ज कर हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर काबिज है। उनकी संतुलित गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी वानखेड़े की सपाट पिच पर मुंबई के लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकती है।
आमने-सामने के आंकड़े
इतिहास के पन्नों को पलटें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है.
कुल मुकाबले: 25
मुंबई की जीत: 14
हैदराबाद की जीत: 10
टाई: 01 (मुंबई ने सुपर ओवर में जीता)
वानखेड़े का रिकॉर्ड: अपने घरेलू मैदान पर मुंबई का दबदबा और भी बढ़ जाता है। यहां दोनों टीमों के बीच हुए 9 मैचों में से मुंबई ने 7 जीते हैं, जबकि हैदराबाद को केवल 2 बार सफलता मिली है।
#Baghpat: हलालपुर में पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति पर जानलेवा हमला! 🚨 सरिया और रॉड से मुकेश को बुरी तरह पीटा। पीड़ित परिवार का आरोप— दरोगा ने न्याय देने के बजाय अस्पताल में दी धमकी। @baghpatpolice @Uppolice #PoliceHighhandedness #CrimeNews pic.twitter.com/UPVoTOukoS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 29, 2026






















