त्रिलोकपुर
सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमसरा गांव में बीती रात चोरों ने भारी दुस्साहस दिखाते हुए दो घरों को अपना निशाना बनाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमसरा गांव में बीती रात चोरों ने भारी दुस्साहस दिखाते हुए दो घरों को अपना निशाना बनाया। 26 और 27 अप्रैल की दरमियानी रात हुई इस बड़ी वारदात में चोरों ने दो पाटीदार परिवारों के घरों से लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर पर हाथ साफ कर दिया।
छत के रास्ते दाखिल हुए चोर, खंगाली अलमारियां
जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले वशिष्ठ कुमार पाण्डेय के मकान को निशाना बनाया। शातिर चोर छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए और कमरों के ताले तोड़कर अलमारियों में रखे कीमती सामान व नकदी बटोर ले गए। चोरों ने यहाँ से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर भी चोरी कर ली है, जो सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चिंता का विषय है।
पड़ोसी के घर से भी 5 लाख के जेवर गायब
वशिष्ठ पाण्डेय के घर में वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने ठीक बगल में स्थित उनके पाटीदार कल्लू पाण्डेय उर्फ जय प्रकाश के घर में सेंध लगाई। यहाँ से भी चोर लगभग लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पार करने में सफल रहे। एक ही रात में पास-पास स्थित दो घरों में हुई इस वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
सुबह बिखरा सामान देख उड़े होश
घटना का पता सोमवार सुबह उस समय चला जब परिजनों की नींद खुली और उन्होंने कमरों का सामान बिखरा हुआ देखा। अलमारियां टूटी हुई थीं और कीमती सामान गायब था। शोर मचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने संभवतः पहले रेकी की थी, तभी इतनी सटीक तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया।
जांच में जुटी पुलिस, रेकी की आशंका
सूचना मिलते ही त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में किसी परिचित या स्थानीय व्यक्ति की संलिप्तता हो सकती है, जिसे घर के अंदरूनी रास्तों और कीमती सामान की सटीक जानकारी थी।
थाना प्रभारी का कहना है कि
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा फिलहाल, पुलिस की कई टीमें चोरों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
खुर्जा हत्याकांड: पुलिस और स्वाट टीम के साथ मुठभेड़, पैर में गोली लगने से मुख्य आरोपी मयंक ढेर,अस्पताल में भर्तीhttps://t.co/i1885c6G3N
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 27, 2026






















