ककोड़
बुलंदशहर जनपद के दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर स्थित वैर गांव के रेलवे सबवे के पास आज शनिवार को एक भीषण हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर स्थित वैर गांव के रेलवे सबवे के पास आज शनिवार को एक भीषण हादसा हो गया। अलीगढ़ की दिशा से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक के शव के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस टीम ने मौके पर संभाला मोर्चा
हादसे की जानकारी मिलते ही हल्का इंचार्ज आनंदपाल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने ट्रैक पर बिखरे शव के अवशेषों को एकत्र कर पंचनामा भरा और साक्ष्य जुटाए। स्थानीय ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई, लेकिन प्रारंभिक तौर पर युवक की पहचान नहीं हो सकी।
हाथ पर लिखा है दीपेंद्र मंजू
पुलिस को मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, युवक के हाथ पर ‘दीपेंद्र मंजू’ गुदा हुआ मिला है। पुलिस इसी नाम को आधार बनाकर आसपास के जिलों और थानों में शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
थाना प्रभारी की अपील
ककोड़ थाना प्रभारी सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा मृतक के हाथ पर ‘दीपेंद्र मंजू’ लिखा है, जिसके आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति इस हुलिए या नाम वाले युवक के बारे में जानकारी रखता है, तो तत्काल ककोड़ पुलिस से संपर्क करें।
फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया और लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड के जरिए मृतक के परिजनों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद से वैर गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
गाजीपुर हत्याकांड: प्रियंका गांधी का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, कहा- ‘पीड़िता के खिलाफ और अत्याचारी के साथ खड़ी है सत्ता’ pic.twitter.com/lGc8uNG4Tg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 25, 2026






















