बलिया:जमाखोरी पर डीएम सख्त ‘जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, पंप बंद मिला तो होगी कार्रवाई

बलिया

बलिया जनपद में ईंधन की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में ईंधन की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को विकास भवन सभागार में पेट्रोलियम डीलरों, सेल्स अधिकारियों और पूर्ति विभाग के साथ हुई आपात बैठक में डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और किसी को भी पैनिक करने की आवश्यकता नहीं है।

आवश्यक सेवाओं के लिए ईंधन प्राथमिकता पर

जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए ईंधन की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा, पेट्रोल पंप संचालक पूरी ईमानदारी से कार्य करें। एंबुलेंस जैसी सेवाओं को तेल न देना या लापरवाही बरतना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दोषी पंप मालिकों पर होगी एफआईआर

बैठक के दौरान डीएम ने चेतावनी दी कि यदि किसी पंप पर स्टॉक होने के बावजूद नो स्टॉक का बोर्ड लगाकर उसे बंद रखा गया, तो संबंधित संचालक के विरुद्ध तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि

पंपों पर लग रही अनावश्यक भीड़ को व्यवस्थित किया जाए।

बार-बार पेट्रोल भरवाने वाले संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए।

पब्लिक एड्रेस सिस्टम (लाउडस्पीकर) के जरिए जनता को जागरूक किया जाए कि ईंधन की कोई कमी नहीं है।

मंगला प्रसाद सिंह जिलाधिकारी ने कहा जिले में मांग से अधिक आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जमाखोरी या कृत्रिम अभाव पैदा करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

बेहतर व्यवहार और सुविधाओं के निर्देश

डीएम ने पंप मालिकों को निर्देश दिए कि वे ग्राहकों के साथ शालीन व्यवहार करें और पंपों पर पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस बल हर स्थिति में सहयोग के लिए तैयार है।इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एआरटीओ अरुण कुमार राय, जिला पूर्ति अधिकारी सहित सभी प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधि और पंप संचालक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.