बलरामपुर: 6 केंद्रों पर शुरू हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा, डीएम और एसपी ने खुद संभाला मोर्चा,13 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

बलरामपुर

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा आज से जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा आज से जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खुद विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

3 दिनों तक चलेगी परीक्षा, 13248 अभ्यर्थी शामिल

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक तीन दिनों तक चलेगी।

06 पालियां (प्रतिदिन 02 पाली)।13,248 प्रस्तावित अभ्यर्थी।पहले दिन (25 अप्रैल) कुल 4416 अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए।

इन 6 केंद्रों पर हो रही है परीक्षा

जनपद में कुल 6 प्रमुख शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है:

डीएवी इंटर कॉलेज, भगवतीगंज।

बालिका इंटर कॉलेज, चौक बाजार।

एमडीसी गर्ल्स इंटर कॉलेज, पूरैनिया तालाब।

एमएलके पीजी कॉलेज (कला संकाय), तुलसीपुर रोड।

एमएलके पीजी कॉलेज (कॉमर्स ब्लॉक), तुलसीपुर रोड।

एमपीपी इंटर कॉलेज, वीर विनय चौक।

अधिकारियों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

जिलाधिकारी विपिन जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने इन केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर लगे कैमरों और कंट्रोल रूम की फीड चेक की।

अधिकारियों को निर्देश

ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करें और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जाए। ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की हिदायत दी गई है ताकि तीन दिवसीय यह चयन प्रक्रिया निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.