बेलीपार (गोरखपुर)
गोरखपुर में राप्ती नदी में कूदा ऑटो चालक,तलाक के बाद शादीशुदा महिला के साथ रहता था। तलाश में जुटी SDRF टीम। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक राप्ती नदी में डूब गया। घटना गुरुवार देर शाम कालेसर जीरो प्वाइंट के पास हुई। मृतक की पहचान बेतऊँआ उर्फ चनऊँ निवासी 32 वर्षीय गोलू मांझी के रूप में हुई है। उसके शव की तलाश जारी है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, गोलू मांझी का करीब पांच साल पहले तलाक हो गया था। पिछले तीन साल से वह लगभग 50 वर्षीय शादीशुदा महिला के साथ कालेसर जीरो प्वाइंट के पास किराए के कमरे में रह रहा था। महिला तीन बच्चों की मां है, जिसके दो बेटे बाहर काम करते हैं और एक बेटी भी है। उसका पति भी साथ रहता है और अक्सर बीमार रहता है। महिला मजदूरी का काम करती है।

गुरुवार देर शाम महिला ने गोलू के फोन से उसकी मां आरती देवी को सूचना दी कि गोलू राप्ती नदी में नहाने गया था और डूब गया है। सूचना मिलते ही गोलू के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि महिला नदी किनारे गोलू के कपड़े, सामान, ऑटो की चाबी और मोबाइल लेकर बैठी थी। गोलू का ऑटो कमरे से कुछ दूरी पर खड़ा था।
महिला ने गीडा पुलिस को भी घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम होने के कारण पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ टीम को नहीं बुलाया। परिजनों को बताया गया कि शुक्रवार सुबह शव की तलाश शुरू की जाएगी। इसके बाद परिजन रोते-बिलखते घर लौट आए।
गोलू की मां आरती देवी ने घटना को संदिग्ध बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला ने पहले उनके बेटे के साथ मारपीट की थी। उन्होंने सवाल उठाया कि यह घटना कैसे हुई।
गीडा पुलिस ने शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ टीम को बुलाया, जिसने मौके पर पहुंचकर शव की तलाश शुरू कर दी है।
इस संबंध में गीडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि एसडीआरएफ टीम द्वारा शव की तलाश की जा रही है। बरामद होने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Voice Of News 24






















