महराजगंज/सोनौली
नेपाल के प्युठान जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें महराजगंज जनपद से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक जीप अनियंत्रित होकर करीब 85 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नेपाल के प्युठान जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें महराजगंज जनपद से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक जीप अनियंत्रित होकर करीब 85 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुखद घटना में एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची और एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 19 अन्य यात्री घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक बताते चले की सभी यात्री महराजगंज के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं और नेपाल के प्रसिद्ध स्वर्गद्वारी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। स्वर्गद्वारी नगरपालिका-4 के टाकुरा क्षेत्र में ढलान पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे जीप सीधे खाई में समा गई।
इलाज के दौरान दो ने तोड़ा दम
हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने सभी 21 यात्रियों को रेस्क्यू कर लुम्बिनी सिटी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान काव्या मौर्या (3 वर्ष) और निर्मला मौर्या (30 वर्ष) की मृत्यु हो गई। घायलों में 7 की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिन्हें आईसीयू (ICU) में रखा गया है।
एक्शन में महराजगंज प्रशासन: बॉर्डर पर कैंप कर रहे अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही महराजगंज जिलाधिकारी (DM) ने कमान संभाल ली है
एसडीएम (SDM) नौतनवा को मौके पर भेजा गया है, जबकि एडीएम (ADM) सोनौली बॉर्डर पर कैंप कर नेपाली प्रशासन से समन्वय बना रहे हैं।
4 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सहित कुल 10 एंबुलेंस नेपाल के लिए रवाना की गई हैं।
मेडिकल अलर्ट
जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि घायलों के भारत वापस आने पर तत्काल इलाज मिल सके।
महराजगंज डीएम ने रूपनदेही (नेपाल) के मुख्य जिलाधिकारी से वार्ता कर घायलों के उच्च स्तरीय उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई है। प्युठान के डीएसपी दिपेश बस्याल के अनुसार, हादसे की वजह तकनीकी खराबी या ढलान पर नियंत्रण खोना हो सकती है।
UP Board Result: यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित; कशिश और अंशिका ने 10वीं में तो सिखा वर्मा ने 12वीं में किया टॉप pic.twitter.com/puI3YiE71c
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 23, 2026






















