बलिया: कुम्हारों के लिए सुनहरा अवसर; आत्मनिर्भर बनेंगे माटीकला कारीगर, मिलेगा निःशुल्क इलेक्ट्रिक चाक

बलिया

बलिया जनपद के पारंपरिक कुम्हारों और माटीकला से जुड़े कामगारों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एक शानदार योजना लेकर आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के पारंपरिक कुम्हारों और माटीकला से जुड़े कामगारों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एक शानदार योजना लेकर आई है। जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, बलिया द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए निःशुल्क विद्युत चालित चाक वितरण योजना के आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है।

संस्कृति गुप्ता (जिला ग्रामोद्योग अधिकारी) की जानकारी

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता ने बताया कि यह योजना माटीकला बोर्ड के तत्वावधान में संचालित की जा रही है। उन्होंने पिछले वर्ष की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि चन्द्रशेखर उद्यान में 35 कारीगरों को परिवहन मंत्री के हाथों चाक वितरित किए गए थे, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

आवेदन के लिए जरूरी शर्तें और तिथियां

आयु सीमा: आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 20 मई 2026।

ऑफलाइन फॉर्म जमा करने की तिथि: 25 मई 2026 तक (जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, रामपुर उदयभान, बलिया)।

अनिवार्य दस्तावेज

आवेदकों को ऑनलाइन पोर्टल www.upmatikalaboard.in पर आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे:

फोटो,जाति प्रमाण पत्र,शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र,राशन कार्ड,आधार कार्ड की छायाप्रति (कार्यालय में जमा करने हेतु)

इच्छुक लाभार्थी सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। उसके बाद आवेदन की प्रिंट कॉपी और सभी दस्तावेजों की छायाप्रति निर्धारित तिथि तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में जमा कराएं।

 

 

Voice Of News 24