सिद्धार्थनगर: महिलाओं के 33% आरक्षण के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब,सांसद जगदंबिका पाल ने भरी हुंकार

डुमरियागंज

महिला सशक्तिकरण और राजनीति में उनकी 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आज सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर एक ऐतिहासिक“जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया. पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

महिला सशक्तिकरण और राजनीति में उनकी 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आज सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर एक ऐतिहासिक“जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में हजारों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

बीएसए ग्राउंड से नगर पालिका तक दिखा नारी शक्ति का आक्रोश

रैली का शुभारंभ बीएसए ग्राउंड से हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर पर जाकर संपन्न हुई। रैली में शामिल हजारों महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए और आरक्षण के समर्थन में नारे लगाती हुई चल रही थीं। भारी भीड़ और महिलाओं के जोश ने यह स्पष्ट कर दिया कि आधी आबादी अब अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग है।

विपक्ष पर बरसे सांसद: ‘नारी शक्ति वंदन’ विधेयक में डाली बाधा

सभा को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कांग्रेस, सपा और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए “नारी शक्ति वंदन” जैसा ऐतिहासिक विधेयक पेश किया। इसे पारित कराने के लिए तीन दिनों का विशेष सत्र भी बुलाया गया, लेकिन विपक्षी दलों के विरोध के कारण इसे पूर्ण समर्थन नहीं मिल सका।

उन्होंने कहा, यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सम्मान की लड़ाई है। विपक्ष के अड़ियल रवैये के कारण महिलाओं में भारी आक्रोश है।

योजनाओं से मिल रही है नई पहचान

सांसद ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 33% आरक्षण की इस लड़ाई को वे संसद से सड़क तक लड़ते रहेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.