सिद्धार्थनगर : पेट्रोल पंपों पर लोगों की बढ़ी मुश्किलें, घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का लोग कर रहें इंतजार, शांतिपूर्ण ढंग से वितरण कराने में जुटी पुलिस 

बजहा (सिद्धार्थनगर)

जनपद सिद्धार्थनगर में पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल के लिए लोग जूझते नजर आ रहें हैं। पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारों ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर में ईंधन संकट गहरा गया है। बजहा स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कमी के कारण असामान्य स्थिति बनी हुई है। बढ़ती मांग और सीमित आपूर्ति के चलते ईंधन वितरण पुलिस सुरक्षा में किया जा रहा है।

व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात है। पेट्रोल पंप पर सुबह से ही वाहन चालकों की लंबी कतारें लग रही हैं।

कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी ईंधन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक बढ़ी भीड़ और आपूर्ति में कमी इस स्थिति का मुख्य कारण है।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ लोगों का आरोप है कि समय पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध न होने से समस्या और गंभीर हो गई है। हालांकि, पेट्रोल पंप संचालक तौफीक अहमद ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और सभी को उनके नंबर से ईंधन दिया जा रहा है।

प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और जल्द ही आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी के कारण ईंधन वितरण फिलहाल नियंत्रित है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.