सिद्धार्थनगर: जोगिया के ग्राम विकास अधिकारी सुभाष चंद निलंबित,विकास कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन का सख्त एक्शन

जोगिया

सिद्धार्थनगर जनपद के विकासखंड जोगिया में तैनात ग्राम विकास अधिकारी सुभाष चंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकासखंड जोगिया में तैनात ग्राम विकास अधिकारी सुभाष चंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से ब्लॉक कर्मियों और ग्राम सचिवों के बीच हड़कंप मच गया है।

क्यों हुई कार्रवाई

Image

सूत्रों के अनुसार, सचिव सुभाष चंद पर ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में रुचि न लेने विभागीय निर्देशों की अवहेलना करने के गंभीर आरोप थे। उच्चाधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा में कार्यों में शिथिलता पाए जाने के बाद यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

प्रशासन का कड़ा रुख

सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जनहित के कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबित सचिव के खिलाफ अब विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

Voice Of News 24