बुलंदशहर: गंगा जन्मोत्सव पर मस्तराम और अवंतिका घाट पर सुरक्षा का कड़ा पहरा,SP देहात ने खुद संभाली कमान

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद में आज गंगा जन्मोत्सव के अवसर पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत जनपद की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतिरक्ष जैन ने अनूपशहर के विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद में आज गंगा जन्मोत्सव के अवसर पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत जनपद की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतिरक्ष जैन ने अनूपशहर के विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

सुबह-सुबह एसपी ग्रामीण अंतिरक्ष जैन और क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान ने अनूपशहर स्थित प्रसिद्ध मस्तराम घाट और आहार स्थित ऐतिहासिक अवंतिका देवी घाट का दौरा किया। अधिकारियों ने सुरक्षा के हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच की।

सुरक्षा के कड़े मापदंड

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को परखा

बैरिकेडिंग व प्रकाश: श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान के लिए जल में की गई बैरिकेडिंग और रात्रि सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था।

जल पुलिस व गोताखोर: गहरे पानी में जाने से रोकने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए नावों एवं प्रशिक्षित गोताखोरों की मौजूदगी। घाटों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के माध्यम से भीड़ की मॉनिटरिंग।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

एसपी ग्रामीण ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को दो टूक निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रखने के निर्देश दिए।जनपद पुलिस द्वारा गंगा जन्मोत्सव को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने हेतु चप्पे-चप्पे पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

 

 Voice Of News 24