सिद्धार्थनगर: राप्ती नदी में डूबने से जूनियर डॉक्टर और मेडिकल छात्र की मौत, मेडिकल कॉलेज परिसर में पसरा मातम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने गए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर डॉक्टर और एक द्वितीय वर्ष के छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने गए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर डॉक्टर और एक द्वितीय वर्ष के छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है।

नहाने के दौरान गहरे पानी में समाए दोनों

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सोमवार को मेडिकल कॉलेज के चार छात्र और एक जूनियर डॉक्टर (JR) घूमने और नहाने के लिए जोगिया क्षेत्र स्थित नदी के तट पर गए थे। नहाते समय वे पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा सके और गहरे पानी की चपेट में आ गए।

चीख-पुकार और रेस्क्यू: दोनों को डूबता देख साथ मौजूद अन्य छात्रों ने शोर मचाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों ने भारी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों होनहारों की पहचान हो गई है.

डॉ. सत्यम नायक (JR) निवासी बस्ती शहर, जनपद बस्ती।

सचिन महावर (22 वर्ष) मेडिकल कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र, निवासी सवाई माधोपुर, राजस्थान।

परिजनों और साथियों में कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज के अन्य छात्र और स्टाफ बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। एक साथ एक जूनियर डॉक्टर और एक छात्र की मौत से हर किसी की आंखें नम हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

जोगिया थाना पुलिस ने बताया कि मौके पर समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही पूरी कर रही है।

 

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.