गोरखपुर: पुलिस ने किया बड़ी चोरी का खुलासा, 5 शातिर गिरफ्तार; नकदी, गहने और बाइक बरामद

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाने वाले एक सक्रिय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाने वाले एक सक्रिय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए नकदी, कीमती जेवरात और वारदात में इस्तेमाल की गई सामग्री बरामद की है।

क्या था पूरा मामला?

घटना 10 मार्च की है। संतोष नगर, लच्छीपुर निवासी सुबेदार पुष्पाकर अपने परिवार के साथ देवरिया गए हुए थे। जब वे 11 मार्च को घर लौटे, तो उन्हें मकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर देखा कि अलमारी का लॉकर तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवरात गायब कर दिए थे। पीड़ित की तहरीर पर गोरखनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस की दो टीमों को जांच में लगाया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के इन पांच शातिरों को दबोचा है

मुस्तकीम: निवासी निजामपुर चौराहा, तिवारीपुर।

सलमान अंसारी: निवासी हुसैनाबाद जमुनहियाबाग, गोरखनाथ।

मोहम्मद कैफ: निवासी मोहरीपुर, चिलुआताल।

नादिर बेग: निवासी शेखपुरवा।

विशाल कुमार अग्रहरि: निवासी नर्सिंहपुर, तिवारीपुर।

बरामदगी का विवरण

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की संपत्ति का बड़ा हिस्सा बरामद किया है:

नकदी: 1 लाख रुपये।

कीमती सामान: 191 ग्राम चांदी,चोरी के पैसों से खरीदी गई एक दोपहिया वाहन और घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी। पांच मोबाइल फोन।

पुलिस की कार्रवाई

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि बंद मकानों को अपना निशाना बनाने वाले इस गिरोह का पकड़ा जाना बड़ी राहत है। पकड़े गए सभी पांचों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि यह गिरोह इससे पहले और कितनी वारदातों को अंजाम दे चुका है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.