सिद्धार्थनगर: इटवा के बडहरा खास में भीषण आग का तांडव, 7 घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

इटवा

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील क्षेत्र के बडहरा खास गांव में शनिवार दोपहर बाद कुदरत का कहर आग के रूप में बरपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील क्षेत्र के बडहरा खास गांव में शनिवार दोपहर बाद कुदरत का कहर आग के रूप में बरपा। अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने देखते ही देखते सात परिवारों की गृहस्थी को उजाड़ कर रख दिया। तेज पछुआ हवाओं ने आग में घी का काम किया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत सबसे पहले सहजराम निषाद के फूस के घर से हुई। उस समय चल रही तेज पछुआ हवा के झोंकों के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, आग ने आस-पड़ोस के छह अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सहजराम के अलावा राधेश्याम, घनश्याम, रिंकू, बबलू, बब्बू और सूरज के आशियाने जलकर खाक हो गए

लाखों की संपत्ति जलकर खाक, दाने-दाने को मोहताज हुए परिवार

इस अग्निकांड में सातों घरों में रखा सारा सामान अनाज, कपड़े, बर्तन, जेवर, मोबाइल फोन, गैस सिलेंडर और मेहनत की कमाई की नकदी जलकर राख हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हादसे में करीब लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गए हैं और उनके पास खाने-पीने तक का सामान नहीं बचा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची। ग्रामीणों के सहयोग और दमकल कर्मियों की घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, जिससे गांव के अन्य घरों को जलने से बचा लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडे ने बताया कि प्रशासन पीड़ितों के साथ है। उन्होंने कहा, आगजनी से हुए नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए हल्का लेखपाल दीनानाथ चौरसिया को निर्देशित किया गया है। सर्वे रिपोर्ट प्राप्त होते ही पीड़ित परिवारों को शासन की ओर से हर संभव आर्थिक सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.