शोहरतगढ़
सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील शोहरतगढ़ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील शोहरतगढ़ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। एक पीड़ित व्यक्ति ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर जमीन दिलाने के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने और पैसे मांगने पर फर्जी चेक थमाने का आरोप लगाया है।
जमीन का झांसा देकर हड़पे डेढ़ लाख रुपये
शोहरतगढ़ कस्बे के निवासी राजेंद्र गौतम ने प्रशासन को दी गई तहरीर में बताया कि कोटिया बाजार निवासी सुहेल अहमद नामक व्यक्ति ने उन्हें जमीन दिलाने का भरोसा दिया था। जमीन के सौदे के नाम पर आरोपी ने पीड़ित से 1,50,000 रुपये (डेढ़ लाख रुपये) की रकम ले ली। पीड़ित का आरोप है कि कई महीने बीत जाने के बाद भी आरोपी उसे लगातार टरकाता रहा न तो उसे जमीन दिलाई गई और न ही उसके पैसे वापस किए गए।
बाउंस हुआ चेक और मिलने लगी धमकी
पीड़ित राजेंद्र गौतम का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस करने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने उन्हें एक चेक थमा दिया। जब पीड़ित ने वह चेक बैंक में लगाया, तो पता चला कि खाते में पैसे ही नहीं थे और चेक बाउंस हो गया। राजेंद्र का आरोप है कि अब जब वह अपनी गाढ़ी कमाई वापस मांगते हैं, तो आरोपी द्वारा उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है।
प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
पिछले कई महीनों से न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित ने थक-हारकर शनिवार को तहसील समाधान दिवस में उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। उसने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसकी धनराशि वापस दिलाई जाए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने शिकायती पत्र का संज्ञान लिया है और जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहाँ सिंचाई विभाग कार्यालय के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/WRsrOSSxr1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2026






















