शोहरतगढ़: जिलाधिकारी और एसपी की मौजूदगी में समाधान दिवस संपन्न; लापरवाह अधिकारियों पर भड़के डीएम, मांगा स्पष्टीकरण

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद में जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आज शनिवार को तहसील शोहरतगढ़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में ‘संपूर्ण तहसील समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आज शनिवार को तहसील शोहरतगढ़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में ‘संपूर्ण तहसील समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के निस्तारण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मौके पर जाकर जांच करने के सख्त निर्देश

समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवस की आख्याओं का बारीकी से अवलोकन किया। असंतोषजनक रिपोर्ट मिलने पर उन्होंने तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने लेखपालों और कानूनगो को सख्त हिदायत दी कि वे भूमि संपत्ति और भूमि विवाद रजिस्टर अनिवार्य रूप से तैयार रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता और विपक्षी दोनों के सामने ही जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

अनुपस्थित अधिकारियों पर गिरी गाज

समाधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहना कई अधिकारियों को भारी पड़ा। उप कृषि निदेशक, अधिशासी अभियंता (सिंचाई निर्माण, ड्रेनेज खण्ड, राप्ती नहर निर्माण खण्ड-2) और लीड बैंक अधिकारी के गायब रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और इन सभी का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।

47 मामलों में से 06 का मौके पर निस्तारण

समाधान दिवस में कुल 47 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनका विवरण इस प्रकार है

राजस्व विभाग: 44 (06 का मौके पर निस्तारण)

विद्युत विभाग: 02

पुलिस विभाग: 01

शिक्षा विभाग: 01

शेष 41 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को तीन दिन का समय दिया गया है। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानन्द मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, पी.डी. नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, तहसीलदार शोहरतगढ़ सहित जनपद स्तरीय अधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.