IPL 2026: चिन्नास्वामी में अजेय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की दिल्ली से भिड़ंत, क्या रोक पाएगी दिल्ली कैपिटल्स बेंगलुरु का विजय रथ

स्पोर्ट्स डेस्क

आज शनिवार को आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज शनिवार को आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच घरेलू टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अपनी बादशाहत बरकरार रखने का मौका है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपनी लय वापस पाने की बड़ी चुनौती।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर बेहद घातक नजर आई है। टीम ने अब तक यहाँ खेले गए अपने सभी मुकाबले जीते हैं और आज उनकी नजर लगातार चौथी घरेलू जीत पर होगी। उप-कप्तान जितेश शर्मा ने संकेत दिया है कि टीम ने पिच की प्रकृति बल्लेबाजी के अनुकूल को समझते हुए अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में सटीक तालमेल बिठाया है।

हेड-टू-हेड आंकड़े RCB का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 34 मुकाबले (नवीनतम आंकड़ों के अनुसार) खेले गए हैं, जिनमें बेंगलुरु का दबदबा रहा है.

RCB जीता: 21 मैच

DC जीता: 12 मैच

बेनतीजा/टाई: 1 मैच

पिछले साल के मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों ने एक-दूसरे के घर में जाकर जीत दर्ज की थी, जिससे आज का मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ताकत उनके गेंदबाज जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार रहे हैं, जिन्होंने पावरप्ले और डेथ ओवर्स में विपक्षी बल्लेबाजों को बांध कर रखा है। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों, विशेषकर शीर्ष क्रम को बेंगलुरु की तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री का फायदा उठाने के लिए अपनी तकनीक और शॉट चयन में सुधार करना होगा।

संभावित प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, अभिनंदन सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर।

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।

इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.