सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद की प्रबुद्ध महिलाओं ने इस अधिनियम को भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और आधी आबादी के सपनों को हकीकत में बदलने वाला कदम बताया।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय: डॉ. संध्या पाठक
पाठक हॉस्पिटल की प्रबंधक और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या पाठक ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा, आज नारी शक्ति को जो अधिकार मिल रहा है, वह उनका हक था जो लंबे समय से प्रतीक्षित था। 19 सितंबर 2023 को नए संसद भवन की कार्यवाही के साथ शुरू हुआ यह सफर 21वीं सदी के सबसे बड़े निर्णयों में से एक है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
संकल्प से सिद्धि का मार्ग प्रशस्त: डॉ. सीमा मिश्रा
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सीमा मिश्रा ने कहा कि दशकों का इंतजार अब समाप्त हो गया है। इस कानून से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त होगा, जिससे नीतिगत फैसलों में उनकी सीधी भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों का स्मरण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके सपनों को सच कर दिखाया है। यह कानून उन करोड़ों महिलाओं के सपनों को पंख देगा जो देश सेवा का जज्बा रखती हैं।
सुरक्षा और सम्मान की मिली गारंटी: एडवोकेट पुष्पावती मिश्रा
सिविल कोर्ट की अधिवक्ता पुष्पावती मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2014 से ही सरकार ने महिला सशक्तिकरण की नींव रख दी थी। उन्होंने इज्जत घर (शौचालय), उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन, तीन तलाक से मुक्ति और प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं को मालिकाना हक देने जैसे कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेतृत्व मिलने से अब महिलाओं की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित निर्णयों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी।
प्रेस वार्ता के अंत में डॉ. संध्या पाठक, डॉ. सीमा मिश्रा और श्रीमती पुष्पावती मिश्रा ने संयुक्त रूप से अपील की कि इस ऐतिहासिक निर्णय की जानकारी समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाई जाए। उन्होंने इस बिल के समर्थन में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए 9667173333 पर मिस्ड कॉल देने का आह्वान भी किया।
गोरखपुर : बंद दुकान में मिला था युवती का सड़ा-गला शव, पुलिसिया जांच में हत्या का हुआ खुलासा, हिरासत में हत्यारा
https://t.co/84UGH2vuKq@gorakhpurpolice
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 17, 2026























