जोगिया उदयपुर
सिद्धार्थनगर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जोगिया पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जोगिया पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में थानाध्यक्ष अभय सिंह मय फोर्स क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थानाक्षेत्र के करनहा मोड के पास घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रमेश पुत्र गौरी (निवासी ग्राम बकुआव, थाना जोगिया उदयपुर, सिद्धार्थनगर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उक्त अभियुक्त थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 190/2025 के तहत वांछित था। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।
धारा 109(1) (हत्या का प्रयास)
धारा 191(2), 191(3), 190 (दंगा और गैरकानूनी जमावड़ा)
धारा 115(2), 352, 351(3), 117(2) (मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित अपराध)
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।
गोरखपुर : बंद दुकान में मिला था युवती का सड़ा-गला शव, पुलिसिया जांच में हत्या का हुआ खुलासा, हिरासत में हत्यारा
https://t.co/84UGH2vuKq@gorakhpurpolice
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 17, 2026























