महराजगंज
महराजगंज जनपद में नशे के सौदागरों और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ महराजगंज पुलिस का अभियान ऑपरेशन दहन पूरी सख्ती के साथ जारी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में नशे के सौदागरों और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ महराजगंज पुलिस का अभियान ऑपरेशन दहन पूरी सख्ती के साथ जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने विभिन्न थानों से जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण कर ‘नशा मुक्त समाज’ का कड़ा संदेश दिया है।
21 मुकदमों से जुड़ी खेप हुई खाक
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान जनपद के तीन प्रमुख थानों— सोनौली, बरगदवा और श्यामदेउरवा के कुल 21 अभियोगों (केस) से संबंधित माल का निस्तारण किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों का विवरण इस प्रकार है।
कुल मात्रा: लगभग 157.648 किलोग्राम
अनुमानित कीमत: करीब ₹58,01,200 (अठावन लाख एक हजार दो सौ रुपये)
शामिल नशीले पदार्थ: चरस, गांजा और हेरोइन।
यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक (DGP) के निर्देशों के क्रम में संपन्न हुई। न्यायालय के आदेश पर गठित कमेटी की मौजूदगी में पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करते हुए, सभी विषाक्त पदार्थों को भट्टी में डालकर विधिवत नष्ट किया गया।
नेपाल सीमा से सटे सोनौली और बरगदवा जैसे इलाकों में नशीले पदार्थों की बरामदगी और फिर उनके इस बड़े स्तर पर निस्तारण से स्पष्ट है कि जिला पुलिस अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशे के कारोबारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा।
रखपुर : बंद दुकान में मिला था युवती का सड़ा-गला शव, पुलिसिया जांच में हत्या का हुआ खुलासा, हिरासत में हत्यारा
https://t.co/84UGH2vuKq@gorakhpurpolice
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 17, 2026























